2027 तक किस देश पर कब्ज़ा करेगा चीन? अमेरिकी मंत्रालय ने किया चौंकाने वाला दावा
अमेरिकी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज़ ने यूएस कांग्रेस को बताया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को 2027 तक ताइवान पर कब्ज़े के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके लिए चीन अपने परमाणु हथियारों का भंडार-क्षमता बढ़ा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक, अगर ताइवान में चीनी सेना हारी तो वह परमाणु हमला कर सकता है।