'महारानी' से पहले कूच बिहार की रियासत की राजकुमारियां थीं गायत्री देवी व उनकी बहनें
महारानी गायत्री देवी और उनकी बहनें महारानी मेनका और रानी इला कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) की राजकुमारियां थीं। महाराजा जितेंद्र नारायण भूप बहादुर और महारानी इंदिरा देवी उनके माता-पिता थे। इला की त्रिपुरा के राजा रामेंद्र किशोर देब बर्मन, मेनका की देवास के महाराजा यशवंतराव पुआर और गायत्री देवी की जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय से शादी हुई थी।