2.1 करोड़ साल पहले वानरों ने किया था पहला किस: वैज्ञानिक
इवोल्यूशन ऐंड ह्यूमन बिहेवियर पत्रिका में छपी एक स्टडी के अनुसार, पहला किस लगभग 2.1 करोड़ साल पहले एप्स (वानर) के पूर्वजों के बीच हुआ था। अध्ययन के मुताबिक, निएंडरथल और मनुष्यों ने भी संभवतः होंठ मिलाए होंगे और इसके प्रमाण दिए गए हैं कि दोनों प्रजातियों के अलग होने के बाद भी वे आपस में प्रजनन करते थे।