7 साल में यूके के शख्स ने महिला को 43 बार किया प्रपोज़, आखिरी प्रपोज़ल में कहा 'हां'
यूके में 36-वर्षीय ल्यूक विनट्रिप द्वारा 7 साल में 43 बार प्रपोज़ किए जाने के बाद महिला ने शादी के लिए 'हां' कहा है। ल्यूक ने 2018 से लेकर अब तक 38-वर्षीय सारा को अलग-अलग जगहों पर प्रपोज़ किया लेकिन हर बार प्रपोज़ल ठुकरा दिया गया। 42वें प्रपोज़ल पर सारा ने कहा था, "अगली बार पूछोगे तो शायद...हां कह दूंगी।"