CM नीतीश के बेटे निशांत बिहार में भविष्य के मुख्यमंत्री हो सकते हैं: अश्विनी चौबे
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए उन्हें 'बेस्ट मुख्यमंत्री' बताया है। सीएम नीतीश के बेटे निशांत को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि वह बिहार में भविष्य के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। बकौल चौबे, बिहार में सीएम नीतीश का नेतृत्व सबसे प्रभावी और स्थिर रहा है।