ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने तलाक की खबरों पर दी प्रतिक्रिया
टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति व टीवी ऐक्टर विवेक दहिया ने तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। एक इवेंट में पहुंचे विवेक ने कहा, "हम इन खबरों को सुनकर एंजॉय करते हैं...आइसक्रीम खाते हुए सोचते हैं कि...और लंबा चलेगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।" बकौल विवेक, लोगों को क्लिकबेट वीडियोज़ पर विश्वास नहीं करना चाहिए।