क्या था ₹1 करोड़ के लिए वह सवाल जिसका जवाब देकर आदित्य बने KBC 17 के पहले करोड़पति?
उत्तराखंड के आदित्य कुमार 'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीज़न के पहले करोड़पति बन गए हैं। उनसे ₹1 करोड़ का सवाल 'पहले परमाणु बम में उपयोग होने वाले प्लूटोनियम तत्व को अलग करने वाले वैज्ञानिक के नाम पर इनमें से किस तत्व का नाम पड़ा है' पूछा गया था। इसका सही जवाब सीबोर्गियम था। आदित्य को कार भी मिली है।