गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट इस साल दिसंबर में होगी लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा है कि इसरो दिसंबर 2025 में अपने गगनयान कार्यक्रम का पहला मानवरहित परीक्षण मिशन 'जी1' लॉन्च करेगा। गगनयान मिशन भारत की महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना है जिसका उद्देश्य मनुष्यों को सुरक्षित तरीके से पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और उन्हें सुरक्षित वापस लाना है।