चीन ने किया भारत पर US के 50% टैरिफ का विरोध; कहा-हमारे बाज़ार भारतीय सामानों के लिए खुले हैं
भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा है, "अमेरिका ने भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया है। चीन इसका पुरज़ोर विरोध करता है। चुप्पी से धौंस जमाने वालों का हौसला बढ़ता है। चीन भारत के साथ मज़बूती से खड़ा रहेगा।" उन्होंने आगे कहा, "हम भारतीय सामानों का चीनी बाज़ार में स्वागत करते हैं।"