चीन ने बनाया दुनिया का पहला 'बोन ग्लू', 2-3 मिनट में जुड़ जाएगी टूटी हुई हड्डी
चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला 'बोन ग्लू' (हड्डी को चिपकाने वाला पदार्थ) विकसित किया है जो टूटी हुई हड्डियों को 2-3 मिनट में जोड़ देता है। समुद्र में पाए जाने वाले सीपों से प्रेरित यह ग्लू 200 किलोग्राम से ज़्यादा तक का वज़न झेल सकता है और यह बायोडिग्रेडेबल है जो 6 महीने में शरीर में घुल जाएगा।