चीन ने बनाया दुनिया का पहला AI परमाणु निरीक्षक, असली-नकली परमाणु हथियारों की करेगा पहचान
चीन ने दुनिया का पहला एआई परमाणु निरीक्षक बनाया है जो न्यूट्रॉन रेडिएशन के आधार पर असली-नकली परमाणु हथियारों में अंतर कर सकता है। यह तकनीक चीन के परमाणु ऊर्जा संस्थान ने विकसित की है जिसे एक रिसर्च पेपर में प्रकाशित किया गया है। इस तकनीक से बिना कोई जानकारी लीक किए परमाणु हथियारों की जांच की जा सकती है।