चीन में स्वस्थ दांत निकाले जाने से दर्द से परेशान थी महिला, अस्पताल की छत से कूदकर दी जान
चीन के अनहुई प्रांत में डॉक्टर द्वारा स्वस्थ दांत निकाले जाने के बाद दर्द से परेशान एक महिला ने कथित तौर पर अस्पताल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। परिजन के मुताबिक, डॉक्टर ने दांत को जबरन वापस लगा दिया जिसके कारण महिला का चेहरा सूज गया था। अस्पताल ने डॉक्टर को निलंबित कर दिया है।