डॉक्टर ने पता लगाया था 'आत्मा' का वज़न; वैज्ञानिकों ने क्यों कर दिया था खारिज?
अमेरिकी डॉक्टर डंकन मैकडॉगल ने अनोखा प्रयोग कर बताया था कि आत्मा का वज़न करीब 21 ग्राम होता है। उन्होंने 6 मरीज़ों का वज़न मापा जिनकी मृत्यु निकट थी। मृत्यु पश्चात अचानक घटे उनके वज़न के आधार पर यह नतीजा निकाला गया। वैज्ञानिकों ने इसे खारिज कर दिया क्योंकि यह छोटे सैंपल पर आधारित था और उपकरण सटीक नहीं थे।