नाइजीरिया में मस्जिद में नमाज़ के दौरान किया गया हमला, 50 लोगों की हुई मौत
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में मंगलवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मस्जिद में नमाज़ के दौरान लोगों पर हमला कर दिया। एक स्थानीय सांसद अमीनू इब्राहिम ने संसद को बताया है, "बदमाशों ने 30-लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और 20 अन्य को जला दिया था।" फिलहाल किसी भी समूह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।