भारत 2047 तक $30-35 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताते हुए कहा है कि भारत 2047 तक एक विकसित देश बन जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने पर दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विकसित व समृद्ध राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती।" बकौल गोयल, 2047 तक भारत $30-35 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था होगा।