भारत पर क्या होगा ट्रंप की नए टैरिफ की धमकी का असर? वेनेज़ुएला से तेल लेने पर लगा रहे 25% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के खिलाफ वेनेज़ुएला का बर्ताव शत्रुतापूर्ण रहा है इसलिए उससे तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। 2024 में भारत ने वेनेज़ुएला से 22 मिलियन बैरल तेल का आयात किया जो देश की कुल कच्चे तेल की खरीद का 1.5% था।