भारत में तेज़ी से बढ़ा AI ऐप्स का उपयोग, एक साल में हुई 669% की वृद्धि: रिपोर्ट
एआई परफॉर्मेंस एडवरटाइज़िंग फर्म मोलोको की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों ने वर्ष 2024 में 2023 की तुलना में मनोरंजन ऐप्स पर 68 बिलियन घंटे और सोशल मीडिया पर 50 बिलियन घंटे अधिक खर्च किए। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान जेनरेटिव एआई सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली श्रेणी के रूप में उभरा जिसके उपयोग में 669% की वृद्धि दर्ज की गई।