मुंबई की बारिश में लोगों की सुरक्षा के लिए BMC का 48 घंटे का राहत और बचाव अभियान
मुंबई में 18-19 अगस्त की मूसलाधार बारिश के बीच BMC ने 48 घंटे लगातार राहत और बचाव अभियान चलाया। 1916 हेल्पलाइन पर 3500 कॉल्स का तुरंत जवाब मिला। कुर्ला से 350 लोग और चेंबूर मोनोरेल से 582 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। जल निकासी, सफाई, पानी और अस्पताल सेवाएं बिना रुके जारी रहीं।