मुंबई में 21 नवंबर तक स्काई लैनटर्न के उड़ाने व बेचने पर लगा प्रतिबंध
मुंबई पुलिस ने एक आदेश जारी कर दिवाली से पहले शहर में सुरक्षा के मद्देनज़र स्काई लैनटर्न के उड़ाने व बेचने पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध 23 अक्टूबर-21 नवंबर तक लागू रहेगा और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बकौल आदेश, लैनटर्न से लोगों की जान को खतरा व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।