वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को 2019 में यूक्रेन का राष्ट्रपति चुना गया था। यूक्रेनी संसद के चुनाव 2023 में और राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 2024 में होने थे लेकिन नहीं हो सके क्योंकि रूस के आक्रमण के बाद वहां मार्शल लॉ लागू हो गया। मार्शल लॉ लागू होने का मतलब है कि चुनाव अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए।