विवेक अग्निहोत्री ने बताया 'द बंगाल फाइल्स' में बच्चे के किरदार का नाम क्यों रखा तैमूर
विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में एक बच्चे के किरदार का नाम तैमूर रखने का सैफ अली खान के बेटे के नाम से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, "समरकंद में तैमूर...के मकबरे पर लिखा है...उसने दुनिया की सबसे अमीर...दिल्ली सल्तनत...फतह की।" दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में तैमूर को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की बात है।