हरियाणा के नायब सूबेदार ने कंचनजंगा पर फहराया तिरंगा, 49 चोटियां कर चुके हैं फतह
सेना के नायब सूबेदार नेहपाल सिंह ने कंचनजंगा पर तिरंगा फहराकर हर शिखर तिरंगा मिशन में नया कीर्तिमान रचा। हरियाणा के नूंह के निवासी ने देश के 28 राज्यों की 49 चोटियां फतह की हैं। अब उनका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट है। यह मिशन आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय एकता और साहस का प्रतीक बन चुका है।