For the best experience use Mini app app on your smartphone
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के लिए अपने 70% कर्मचारियों को 100% क्वार्टरली वैरिएबल अलाउंस दिया है। समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1.7% की गिरावट के बाद ₹12,224 करोड़ रहा जबकि कंपनी का कुल राजस्व ₹64,479 करोड़ रहा। इसके अलावा कंपनी ने इस तिमाही में 625 कर्मचारियों को जोड़ा।
short by रुखसार अंजुम / 02:33 pm on 06 May
For the best experience use inshorts app on your smartphone