उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया। परिसर में फैली गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई और खुद झाड़ू लगाकर अधिकारियों को सफाई का संदेश दिया। अचानक पहुंचे सीएम को देखकर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। धामी ने स्वच्छता, यात्रियों की सुविधाओं, संचालन और परिवहन व्यवस्था की बारीकी से जांच की।
short by
ऋषि राज /
11:01 pm on
18 Nov