For the best experience use Mini app app on your smartphone
सोना ₹500 चढ़ा, चांदी में भी ₹1,000 की तेज़ी
short by शुभम गुप्ता / on 28 May 2025,Wednesday
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, विदेशी बाज़ारों में मज़बूती के रुख के बीच बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव ₹500 बढ़कर ₹99,000/10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी ₹500 बढ़कर ₹98,500/10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। चांदी की कीमत ₹1,000 बढ़कर ₹1,00,000/किलोग्राम हो गई है।
short by शुभम गुप्ता / 10:41 pm on 28 May
For the best experience use inshorts app on your smartphone