For the best experience use Mini app app on your smartphone
डेटा प्लैटफॉर्म 'नम्बियो' के सर्वे (क्राइम रेट के आधार पर) के मुताबिक, अंडोरा 2025 में दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। यूएई, कतर, ताइवान, ओमान, आइल ऑफ मैन, हॉन्ग-कॉन्ग, अर्मेनिया, सिंगापुर और जापान टॉप-10 सुरक्षित देशों में शामिल हैं। वेनेज़ुएला, पॉपुआ न्यू गिनी, हैती, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका सबसे असुरक्षित देश हैं। 147 देशों में भारत 66वें स्थान पर है।
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / 08:53 pm on 25 Mar
For the best experience use inshorts app on your smartphone